Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधस्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर के साथ ही उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। जो बरेली से स्मैक लाकर दून में सप्लाई किया करता था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली का एक मादक तस्कर इस वक्त दून में मैजूद हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान कलीम पुत्र नन्हें खान निवासी सिंगाही पोस्ट लालपुर थाना भुता जिला बरेली व हमीद पुत्र नईम खान निवासी निरंजनपुर ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर जिला देहरादून को कुल 20 ग्राम स्मैके के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जें से स्कोर्पियों वाहन भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कलीम पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। अभी जमानत पर जेल से रिहा चल रहा था। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments