Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तभारत ने चीन बॉर्डर पर बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, 19,300...

भारत ने चीन बॉर्डर पर बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, 19,300 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सड़क उमलिंग ला टॉप से होकर गुजरती है

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  भारत के सीमा सड़क संगठन (BRO) ने मोटरगाड़ियों के चलने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाई है. यह सड़क 19,300 फीट की ऊंचाई पर है. यह सड़क उमलिंग ला टॉप से होकर गुजरती है. बीआरओ ने यह सड़क प्रोजेक्ट हिमांक के तहत बनाई है. सड़क जम्मू कश्मीर के लद्दाख में लेह से 230 किलोमीटर दूर हानले के पास है. गर्मियों में यहां तापमान शून्य से 15-20 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, जबकि सर्दियों में यह शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है.

इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा सामान्य स्थानों से 50 फीसदी कम रहती है. साथ ही, मशीन ऑपरेटरों को ऑक्सीजन के लिए हर 10 मिनट पर नीचे आना होता है. बीआरओ के प्रवक्ता ने बताया कि चिसुमले और देमचक गांवों को जोड़ने वाली 86 किमी लंबी सड़क रणनीतिक महत्व की है. ये गांव पूर्वी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा से महज कुछ ही दूरी पर स्थित हैं.

इस मुश्किल काम को करने को लेकर बीआरओ कर्मियों की तारीफ करते हुए प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डीएम पुरवीमठ ने कहा कि इतनी अधिक ऊंचाई पर सड़क बनाना चुनौतियों से भरा हुआ था. उन्होंने कहा कि इस जगह की जलवायु निर्माण गतिविधियों के लिए हमेशा ही मुश्किल रहती है. ब्रिगेडियर ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर उपकरणों का रखरखाव एक अन्य बड़ी चुनौती है. लद्दाख के इस सेक्टर में सड़क निर्माण की देखरेख करने वाले कमांडर 753 बीआरटीएफ प्रदीप राज ने कहा कि बीआरओ कर्मियों को इस काम पर रखने से पहले काफी ट्रेनिंग दी जाती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments