Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तदेश को खोखला करता भ्रष्टाचार का घुन: केवल 1000 रुपये में आतंकी...

देश को खोखला करता भ्रष्टाचार का घुन: केवल 1000 रुपये में आतंकी के हाथ बिक गया दरोगा; बिना जांच आतंकी फरहान के पासपोर्ट को किया ओके

जांच एजेंसियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने मात्र एक हजार रुपए लेकर देश की सुरक्षा का सौदा आतंकी से कर डाला था। पासपोर्ट की रिपोर्ट ओके लगा दी थी।

मुरादाबाद (एजेंसीज) :  आतंकी फरहान ने बैंक एकाउंट खुलवाने के साथ-साथ पासपोर्ट की रिपोर्ट भी पैसे के दम पर मर्जी के मुताबिक लगवा ली थी। मात्र एक हजार रुपए में तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने घर बैठकर आतंकी के पासपोर्ट की रिपोर्ट ओके लगा दी थी। जांच में खुलासा होने पर अधिकारियों ने इसे घोर लापरवाही माना। पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने वाले दरोगा व तत्कालीन इंस्पेक्टर कटघर के खिलाफ जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मुगलपुरा थाना पुलिस और एटीएस की मदद से बरबलान मोहल्ले से 26 अक्तूबर को गिरफ्तार आतंकी फरहान का रिकार्ड खंगालने में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं। हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। उसके मंसूबे नापाक थे। ताजमहल, लालकिला समेत देश की धरोहर उसके निशाने पर थीं। देश भर में वह आतंकी नेवटर्क तैयार कर रहा था। मदरसे के बच्चों का ब्रेनवाश करने का भी काम कर रहा था। फर्जी पासपोर्ट व वह कुवैत का भी सफल कर चुका था। गोधरा कांड में शामिल अहमद बख्शी के वह लगातार संपर्क में था।

जांच एजेंसियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने मात्र एक हजार रुपए लेकर देश की सुरक्षा का सौदा आतंकी से कर डाला था। पासपोर्ट की रिपोर्ट ओके लगा दी थी। पासपोर्ट 2012 में दो नवंबर को जारी किया गया था। एकता कालोनी के पते पर बनवाया गया था। इसे एसएसपी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ने गंभीर माना। तत्कालीन चौकी इंचार्ज व इंस्पेक्टर कटघर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments