नई दिल्ली (indrparsth vsk) : युवा विमर्श के तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल द्वारा आज किया गया। ‘ भारतीय जनसंचार संस्थान के सभागृह में आधुनिक सभ्यता की चुनौतियां ’ विषय पर बोलते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि विज्ञान की आंख सीमित है जहां विज्ञान रुकता है वहां से अध्यात्म शुरु होता है। आधुनिक सिविलाइजेशन में विज्ञान द्वारा अर्जित भौतिक प्रगति की स्पर्धा में अध्यात्म को जीवन से निकाला जा रहा है जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।