Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरएकलौते बेटे की सहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; बेटे...

एकलौते बेटे की सहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; बेटे की शादी के सपने संजोया परिवार सन्नाटे में; राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

कर्णप्रयाग (संवाददाता) :  बीते गुरुवार को कश्मीर में चमोली के सूरज सिंह तोपाल शहीद हो गए थे। आज शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। चमोली जिले के फलोटा गांव में शहीद का शव पहुंचते ही एक तरफ जहां भारत माता के जयघोष गूंज रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रोने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

करीबी लोगों ने बताया कि शहीद सूरज सिंह की शादी नहीं हुई थी। इन दिनों उनकी शादी की बात चल रही थी। उनकी मां विमला देवी, पिता नारायण सिंह और बहन सोनम उनके लिए रिश्ता खोजने के लिए उत्साहित थे, लेकिन जैसे ही सूरज के शहीद होने की खबर आई पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। जैसे ही शहीद सूरज सिंह को तरंगे के साथ फलोटा गांव लाया गया, ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर पर लिपट गये। चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

घर के एकलौते बेटे के लिए घर वाले लड़की तलाश रहे थे। घर वाले रिश्ता खोजने के लिए उत्साहित थे। बेटे की शादी के लिए नए-नए सपने संजोए जा रहे थे, लेकिन इस बीच बेटे के शहीद होने की खबर ने सब सपने तोड़ दिए। जब तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

शहीद सूरज सिंह तोपाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी व राजनेता मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments