Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तप्रदूषण से वेहाल दिल्ली में 13 से 17 तक फिर ऑड ईवन...

प्रदूषण से वेहाल दिल्ली में 13 से 17 तक फिर ऑड ईवन का झमेला; परन्तु विशेषज्ञों राय में केवल ऑड ईवन दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का इलाज नहीं है.

नई दिल्ली (एजेंसीज) : दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक बार फिर ऑड ईवन लागू करने का फ़ैसला किया है. यह फ़ैसला 13-17 नवंबर तक लागू रहेगा.

इन पांच दिनों में तारीख के हिसाब से आप अपनी ऑड और ईवन नंबर की गाड़ी से बाहर निकाल पाएंगे. यानी 13, 15 और 17 नवंबर को वो कारें ही सड़कों पर दिखेंगी जिनके आखिर में 1,3,5,7 नंबर होगा. 14 और 16 नवंबर को वो गाड़ियां सड़कों पर निकलेंगी जिनके अंत में 0,2,4,6 और 8 होगा.

ऑड ईवन फ़ार्मूले को लागू करने की घोषणा दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी.

  • इसे तीसरी बार लागू करने पर प्रदूषण स्तर में 20 फ़ीसदी की कमी आएगी.
  • इस बार भी महिला ड्राइवरों को छूट दी गई है.
  • दोपहिया और सीएनजी वाहनों को ऑड ईवन से बाहर रखा गया है.
  • टैक्सी और ऑटो ऑड ईवन के दायरे में आएंगे.
  • यह नियम सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू रहेगा.

साल 2016 में जनवरी और अप्रैल में दिल्ली सरकार ने इसी फ़ार्मूले को लागू किया था. लेकिन क्या इससे प्रदूषण की समस्या कम हो जाएगी?

इस साल 17 अक्टूबर से केन्द्र और राज्य सरकार ने मिल कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदूषण कम करने को लेकर कई कदम उठाए हैं. ऑड इवन लागू करना उनमें से एक है. लेकिन अकेले ऑड ईवन दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का इलाज नहीं है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments