Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तशशिकला के भाई वी धीवाहरन के सेंगमाला थय्यर एजुकेशनल ट्रस्ट के महिला...

शशिकला के भाई वी धीवाहरन के सेंगमाला थय्यर एजुकेशनल ट्रस्ट के महिला कॉलेज के लड़कियों के हॉस्टल में मिले लाखों के हीरे-घडिय़ां, इंकम टैक्स विभाग की टीम हैरान

शशिकला के भाई वी धीवाहरन के सेंगमाला थय्यर एजुकेशनल ट्रस्ट के महिला कॉलेज पर की एक रेड में हॉस्टल में छुपाकर रखी गई संपत्ति मिली है। विभाग ने अब तक 6 करोड़ रुपये कैश, करीब 2.4 करोड़ रुपये कीमत का 8.5 किलोग्राम सोना और 1200 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

चेन्नई (एजेंसीज) :  तमिलनाडु में आयकर विभाग को तिरुवरूर जिले के एक महिला कॉलेज के हॉस्टल की तलाशी के दौरान अलमारियों से हीरे के कीमती गहने और रोलेक्स की घडिय़ां मिलीं। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम एआईएडीएमके सदस्य वीके शशिकला और उनके रिश्तेदारों से जुड़ी संपत्ति की जानकारी जुटाने के कड़ी में यहां पहुंची थी। आयकर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग ने अब तक 6 करोड़ रुपये कैश, करीब 2.4 करोड़ रुपये कीमत का 8.5 किलोग्राम सोना और 1200 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके सोर्स की कोई जानकारी नहीं दी जा सकी है। इसी कड़ी में शशिकला के भाई वी धीवाहरन के सेंगमाला थय्यर एजुकेशनल ट्रस्ट के महिला कॉलेज पर की एक रेड में हॉस्टल में छुपाकर रखी गई संपत्ति मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, खाली पड़े हॉस्टल के कमरों में हीरे के गहनों से लेकर रोलेक्स की महंगी घडिय़ां तक मिली हैं, विभाग उनकी कीमत का आकलन कर रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आयकर विभाग को हॉस्टल में कीमती सामान होने की भनक कॉलेज से प्रतिबंधित किए गए 12 प्रदर्शनकारियों से लगी। वे कह रहे थे कि आईटी के अधिकारी धीवाहरन को फंसाने के लिए कॉलेज में कीमती सामान रख सकते हैं। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब तक 188 में से 50 कैम्पस में शुक्रवार को जांच की गई और ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत शनिवार को भी कई जगहों पर आईटी विभाग छापेमारी करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments