Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तबाल दिवस पर पापा सैफ़ ने बेटे तैमूर को गिफ्ट की...

बाल दिवस पर पापा सैफ़ ने बेटे तैमूर को गिफ्ट की 1.30 करोड़ की कार।

मुंबई (एजेंसीज) : इसे सिनेमा वालों का तमासा कहा जाय तो गलत न होगा। जो बच्चा अभी एक साल का भी नहीं हुआ और नहीं चल-फिर सकता न बोल-समझ पाता है, उसे करोड़ों की भेंट की जा रही हैं। खबर है कि सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को बाल दिवस के मौके पर पापा सैफ़ ने 1.30 करोड़ की कार गिफ्ट की है।

दरअसल, सोमवार को सैफ़ ने चैरी रेड एसआरटी जीप खरीदी। जब सैफ़ से यह सवाल किया गया कि वो किसको फर्स्ट राइड के लिए ले जाएंगे तो उन्होंने तैमूर का नाम लिया। सैफ़ ने आगे कहा कि इस कार में पीछे एक बेबी सीट है, तो तैमूर को फर्स्ट राइड मिलेगी।

सैफ़ से जब यह पूछा गया कि क्या वो यह कार तैमूर को गिफ्ट करेंगे तो उन्होंने कहा कि तैमूर का कार का कलर पसंद आएगा तो यह उसके लिए रहेगी। बता दें कि तैमूर का जन्मदिन भी करीब है। सैफ और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर इस 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments