Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तविवादित फिल्म 'पद्मावती' पहली दिसंबर को नहीं होगी रिलीज़; निर्माता कंपनी ने...

विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ पहली दिसंबर को नहीं होगी रिलीज़; निर्माता कंपनी ने कहा- जल्द नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाएगा।

मुंबई (एजेंसीज) : ‘पद्मावती’ को लेकर चल रहे बवाल के मद्देनज़र मेकर्स ने इसी रिलीज़ टालने का फ़ैसला किया है। फ़िल्म पहली दिसंबर को रिलीज़ होने वाली ती। निर्माता कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की तरफ़ से जारी स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गयी है। हालांकि नई रिलीज़ डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

रविवार को कंपनी के प्रवक्ता की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है- ”आज के सबसे प्रतिभाशाली फ़िल्ममेकर्स में शामिल संजय लीला भंसाली ने राजपूत मान, सम्मान और परंपराओं पर बेहद ख़ूबसूरत सिनेमा तैयार किया है। फ़िल्म की कहानी जिस अंदाज़ में दिखायी गयी है, उस पर हर भारतीय को गर्व होगा और भारतीय कथ्य का दम दुनियाभर में दिखेगा। हम ज़िम्मेदार, क़ानून को मानने वाले और व्यावसायिक नागरिक हैं और सीबीएफ़सी समते सभी संबंधित संस्थाओं क़ानून के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। हम निर्धारित तौर-तरीक़ों को मानने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें यक़ीन है कि हम ज़ल्द फ़िल्म रिलीज़ करने के लिए ज़रूरी अनुमतियां हासिल कर लेंगे। जल्द ही फ़िल्म की नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments