Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड72 घंटों के भीतर भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि की संभावना

72 घंटों के भीतर भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड के मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटो के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि की संभावनाएं जतायी गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये अलर्ट के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के ऊचांईयों वाले क्षेत्रो में भारी बर्फबारी की संभावनाएं जतायी गयी है। इसके अतिरिक्त मैदानी क्षेत्रों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर आदि जैसे क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आसार बताये गये है।

बता दें कि नवम्बर के अंतिम सप्ताह में राज्य का मौसम खराब होने के चलते जन जीवन पर बेहद असर पड़ा था। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों की तमाम सड़कें बर्फबारी के कारण बंद हो गयी थी। जिससे लोगों को आवागमन के साथ ही अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। अब एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटों में राज्य का मौसम सर्द होने की बात कही गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments