Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तदुखद समाचार: नहीं रहे बम्बया सिनेमा (बॉलीवुड) के मशहूर कलाकार शशि कपूर;...

दुखद समाचार: नहीं रहे बम्बया सिनेमा (बॉलीवुड) के मशहूर कलाकार शशि कपूर; उनका आज निधन हो गया है; उनकी उम्र 79 साल थी

मुंबई (एजैन्सेज) : बम्बया सिनेमा (बॉलीवुड) के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे लीं. 18 मार्च 1938 को पृथ्वी राज कपूर के घर में जन्मे शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया था. 1961 में वह फ़िल्म ‘धर्म पुत्र’ से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे. फ़िल्म ‘चोरी मेरा काम’, ‘फांसी’, ‘शंकर दादा’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर’, ‘पाखंडी’, ‘कभी-कभी’ और ‘जब जब फूल खिले’ जैसी करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था. जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 मल्टिस्टारर फिल्मों के हिस्सा बने थे.

अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोड़ी खूब सराही गई थी. फ़िल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर को कई पुरस्कार मिले. 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था. शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे. साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था. इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments