Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविराट-अनुष्का की शादी इटली में इसी महीने, आखिर निकल ही आया शादी...

विराट-अनुष्का की शादी इटली में इसी महीने, आखिर निकल ही आया शादी का मुहूर्त; किसी क्रिकेटर को अब तक न्यौता नहीं

नई दिल्ली (एजेंसीज) : कई कयासों के बाद यह साफ़ हो गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सिनेतारिका अनुष्का शर्मा शादी करने वाले हैं. हाल ही में कोहली ने क्रिकेट से लंबा विराम लिया था. सूत्रों से पता चला है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में दोनों भव्य तरीके से शादी करेंगे. कहा जा रहा है कि इसमें दोनों परिवारों के लोग ही शामिल होंगे. हालांकि ये शादी भारत में नहीं होगी.

इटली में करेंगे शादी

सूत्रों ने बताया कि विराट-अनुष्का की शादी दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इटली के मिलान में होगी. विराट कोहली 7 दिसंबर को इटली के लिए देश से निकले हैं. इस बीच अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने शादी की चर्चाओं को खारिज किया है. हालांकि अभी तक विराट की ओर से किसी तरह का खंडन सामने नहीं आया है.

9,10, 11 या 12 दिसंबर को सगाई-शादी की रस्में निभाई जा सकती हैं. कहा जा रहा है कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के परिवार के सदस्यों के इटली के टिकट बुक हो गए हैं. बहुत ही करीबियों को न्योता दिया गया है.

पारिवारिक सूत्रों की मानें तो विराट की सगाई-शादी बेहद निजी आयोजन है. इसमें किसी भी क्रिकेटर को आमंत्रित नहीं किया गया है. हालांकि सूत्रों ने यह बताया कि मुंबई में 21 दिसंबर को एक भव्य आयोजन का नौता दोस्तों और शुभचिंतकों को भेजा जा रहा है. इस न्यौते को रिसेप्शन से जोड़ा जा रहा है.

शादी इटली के मिलान शहर को होगी. सूत्रों के मुताबिक़ दोस्तों को रिसेप्शन के लिए 21 दिसंबर का न्यौता मिला है. ये मुंबई में होगा. डिजायनर सब्यसाची मैरिज के लिए अनुष्का और विराट की ड्रेस डिजाइन करेंगे.

ऐसे शुरू हुई थी शादी की चर्चा

क्रिकेटर विराट कोहली ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर से छुट्टी लेने के लिए अर्जी दी थी. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान कोहली अनुष्का संग सगाई करने वाले हैं.

दरअसल, दिसंबर में श्रीलंका में टेस्ट मैच सीरीज प्रस्तावित थी (यह चल रही है). कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में न खेलने के लिए बीसीसीआई को छुट्टी की अर्जी दी थी. उन्होंने खुद ही सीरीज से छुट्टी मांगी थी. इस छुट्टी का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इसे ‘पर्सनल’ बताया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments