Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तइटली में यहाँ होगी विराट-अनुष्का की शादी, शादी हिंदू रीति-रिवाज़ों से ही...

इटली में यहाँ होगी विराट-अनुष्का की शादी, शादी हिंदू रीति-रिवाज़ों से ही होगी; पंडित अनंत जी महाराज कराएंगे विवाह की रश्में

 

नई दिल्ली (एजेंसीज) : अब से कुछ ही घंटों के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली विवाह बंधन में बध जाएंगे। दोनों की यह शादी इटली के टस्कनी में होगी। शादी भले ही इटली में हो रही है परन्तु होगी विशुद्ध हिन्दू पद्धति से।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फ़ीनोचिएत्तो में शादी करने जा रहा है। बता दें कि दो दिन पहले ही विराट और अनुष्का इटली के लिए रवाना हो गए थे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फ़ीनोचिएत्तो में करने जा रहे हैं शादी।

विराट और अनुष्का की शादी भले ही इटली में हो रही हो, लेकिन ये शादी हिंदू रीति-रिवाज़ों से ही होगी। इस शादी के लिए खासतौर पर अनुष्का की फैमिली के साथ उनके परिवार के पंडित अनंत जी महाराज भी साथ गए हैं। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने विराट और अनुष्का पिछले साल देहरादून गए थे।

विराट की शादी में मौजूदा भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकेगा। क्योंकि टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज़ खेल रही है।

लेकिन खबरों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के अलावा विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

दूसरी तरफ अनुष्का ने भी बॉलीवुड से कुछ खास मेहमानों को आमंत्रित किया है। इनमें आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहुंच सकते हैं।

खबरों के मुताबिक इटली में विराट-अनुष्का की शादी के बाद वापस भारत लौटने पर मुंबई के एक नामी-गिरामी होटल में शानदार रिसेप्शन दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments