Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखण्ड के शान मिश्रा को बाॅलीवुड में मिली एंट्री

उत्तराखण्ड के शान मिश्रा को बाॅलीवुड में मिली एंट्री

देहरादून। सवंाददाता। उत्तराखंड का एक और कलाकार बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है। देहरादून से थियेटर की शुरुआत करने वाले शान मिश्रा अब बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं। हाल ही में शान मिश्रा की झोली में बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म श्हाय दिलश् आई है।

25 वर्षीय शान मिश्रा देहरादून के जाखन में रहते हैं। वह छह साल से थियेटर से जुड़े हुए हैं। शान ने बताया कि उन्होंने देहरादून से थियेटर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह देश के बड़े थियेटरों के अलावा हॉलीवुड की लैंड ऑफ लॉर्ड फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

बताया कि इसके अलावा वह श्रुति हसन की फिल्म यारा, बुलेट राजा जैसी बड़ी फिल्मों में प्रोडक्शन टीम के साथ काम भी कर चुके हैं। शान ने बताया कि उन्हें रॉकी खन्ना के निर्देशन में बनने वाली फिल्म श्हाय दिलश् में साइन किया है। इस फिल्म में वह लीड रोल में हैं और उनके अपोजिट आमिर खान की धोबीघाट फिल्म में मुख्य किरदार निभा चुकीं मोनिका डोगरा होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments