Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तकई दिनों से सस्पेंस बनी व मीडिया में छाई विराट और अनुष्का की...

कई दिनों से सस्पेंस बनी व मीडिया में छाई विराट और अनुष्का की शादी अंततः हो ही गई; 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा प्रीतिभोज

नई दिल्ली (एजेंसीज) : भारत के सबसे चर्चित प्रेमी जोड़े – हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली – ने अपनी शादी की योजनाओं को लेकर जारी रहस्य एवं मीडिया अटकलों को खत्म करते हुए गत दिवस जीवनभर के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

दोनों ने इटली के टस्कनी में अपने परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तमाम तस्वीरे और वीडियो आ रहे हैं। अनुष्का और कोहली ने ट्विटर पर विवाह समारोह की तस्वीरें डालते हुए लिखा, ”आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे के प्यार में बंधने का वादा किया। हमें आपसे यह खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

अनुष्का ने इस मौके पर सब्यसाची द्वारा तैयार किया गया लहंगा पहना था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विराट ने सब्यसाची द्वारा ही डिजाइन की गयी एक शेरवानी पहनी थी। दोनों ने एक जैसे ट्वीट में कहा, ”हमारे प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के परिवार के प्यार और समर्थन के साथ यह खूबसूरत दिन और भी खास हो जाएगा।”

अनुष्का और विराट ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। दोनों 21 दिसंबर को नयी दिल्ली में एक प्रीतिभोज की मेजबानी करेंगे और इसके बाद 26 दिसंबर को फिल्म जगत के दोस्तों एवं क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए मुंबई में एक और भोज देंगे। विराट और अनुष्का हनीमून के लिए साऊथ अफ्रीका जा रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो और एक मैसेज के साथ फैंस और दोस्तों के बीच इस खबर को शेयर किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments