Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदेर तक सोती रही बीबी तो खफा शौहर ने दिया तीन तलाक

देर तक सोती रही बीबी तो खफा शौहर ने दिया तीन तलाक

रामपुर :  देश में तीन तलाक इन दिनों बेहद चर्चा में है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन तलाक के खिलाफ बड़ा कदम उठाने को लेकर भले ही मुस्लिम महिलाएं आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ मुखर हैं, फिर भी तीन तलाक जारी है। बेहद छोटे-छोटे मामले पर तीन तलाक का एक प्रकरण रामपुर में सामने आया है।

रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के सैदनगर में एक शौहर अपनी बीबी के सुबह देर से उठने को लेकर इतना खफा हो गया कि तीन तलाक दे दिया। पति ने सिर्फ इसलिए पत्नी को तलाक दे दिया क्योंकि वह देर से सोकर उठी थी। पत्नी को तलाक देने के बाद पति उसे घर से निकालकर ताला लगाकर फरार हो गया। पीडि़त की फरियाद सुनने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने महिला को ताला तोड़कर घर में अंदर घुसाया।

महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कासिम ने बीवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बाद में पड़ोसियों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। पिटाई के कारण गुलअफशा पूरी रात सो नहीं पाई और अगले दिन उसकी आंख नहीं खुली। इस बात पर उसके पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तीन तलाक़ पीड़िता के लव मैरेज करने के चलते उसे परिवार की नाराजगी भी मोल ली थी और अब जिसके प्रेम में उसने मां-बाप से मुंह मोड़ लिया था उसने भी ठुकरा दिया। अब वह घर की रही न घाट की।

पांच दिन पहले ही कासिम ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके चली गई। परिवार के लोग लोकलाज की दुहाई देकर उसे फिर पति के घर छोड़ आए। सोमवार की रात पत्नी ने मायके जाने की जिद की, जिस पर कासिम ने डंडे से उसे पीट दिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मंगलवार की सुबह कासिम ने फिर गाली-गलौज की और पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments