Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तविधायक ने की बदसलू की तो महिला कांस्टेबल ने जड़ दिया थप्पड़

विधायक ने की बदसलू की तो महिला कांस्टेबल ने जड़ दिया थप्पड़

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने के लिए बीते शुक्रवार को शिमला पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी भी पहुंची। इस दौरान आशा की वहां तैनात महिला कांस्टेबल में झड़प हो गई। राहुल गांधी यहां पहुंचे तो वे सीधे कांग्रेस कार्यालय के अंदर चले गए, लेकिन बाहर उनसे मिलने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा थी। पुलिस अपना काम कर रही थी, लेकिन कार्यकर्ता राहुल से मिलने को उतावले थे। इसी भीड़ में डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी भी थीं।

थप्पड़ का जवाब थप्पड़

पुलिस और भीड़ के बीच धक्का-मुक्की हो रही थी, इस बीच विधायक आशा कुमारी ने वहां तैनात एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। महिला कांस्टेबल ने भी बिना कोई देर किए थप्पड़ के जवाब में विधायक आशा कुमारी को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि कुछ समय के हंगामे के बाद यह मामला शांत हो गया।

थप्पड़  भी खाया और माफी भी मांगी 

इस मामले की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक भी पहुंची। राहुल ने अपनी विधायक की इस गलती को समझा और आशा कुमारी को मंच पर बुलाकर उन्हें कांस्टेबल से माफी मांगने को कहा। राहुल गांधी ने कहा, यह हमारी सभ्यता नहीं है। इस पर विधायक आशा कुमारी ने कहा, हालांकि मेरी गलती नहीं है लेकिन क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है तो मैं इस प्रकरण पर माफी चाहती हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments