Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तशादी के लिए प्रेमी ने धर्म बदलने को कहा तो प्रेमिका ने...

शादी के लिए प्रेमी ने धर्म बदलने को कहा तो प्रेमिका ने दिया करारा जवाब, फिर मचा हंगामा

लुधियाना (पंजाब) : शहर के मुंडियां क्षेत्र में एक हिंदू युवती को एक दूसरे धर्म के युवक से प्‍यार हो गया। प्‍यार इतना बढ़ा कि दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निश्‍चय किया। शादी के लिए प्र‍ेमी ने धर्म बदलने को कहा तो युवती ने इससे इन्‍कार कर दिया। युवती ने प्रेमी से कहा कि वह क्‍यों नहीं अपना धर्म बदल लेता है। इस पर विवाद बढ़ गया और हंगामा मच गया।

मर्जी से युवक के घर गई थी युवती

मुंडियां इलाके में रहने वाली युवती का इसी इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। तीन दिन पहले युवती अपनी मर्जी से युवक के घर चली गई। युवक ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही। उसने युवती से कहा कि उसे अपना धर्म बदलना होगा। इस पर युवती ने पलट कर युवक से कहा कि वह शादी करने के लिए अपना धर्म क्यूं नहीं बदल लेता। विवाद की भनक कुछ लोगों को लग गई। लोगों ने इसे लव जेहाद का नाम देते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

राजनीति चमकाने को कूदे नेता

एएसआइ अश्वनी कुमार के मुताबिक कुछ लोगों ने अपनी राजनीति चमकाने की खातिर ही इसे लव जेहाद का नाम दे डाला, हकीकत में ऐसी कोई बात नहीं थी। फिलहाल, युवक और युवती अपने-अपने परिवारों के पास लौट गए हैैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments