Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअंगीठी की गैस से दम घुटकर मां समेत तीन माह की बच्ची...

अंगीठी की गैस से दम घुटकर मां समेत तीन माह की बच्ची की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर


रुद्रप्रयागः रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा के धारकोट मठियाणा गांव में एक महिला और तीन माह की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार की रात अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
गांव में हनुमंत सिंह की पत्नी सुमन 24 वर्ष और तीन माह की बेटी व हनुंमत की मां घर में रहते थे। हनुमंत सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। कल रात को सुमन ने अपने कमरे को गर्म रखने के लिए अंगीठी कमरे में रखी और सो गई।

सुबह देर से जब नहीं उठी तो सास ने दरवाजा खटखटाया। किसी का जवाब न मिलने पर उन्होंने लोगों को बुलाया दरवाजा खोला तो बिस्तर के अंदर मां-बेटी अचेत अवस्था में पड़ी थी। उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना की पुलिस को खबर दी गई। एसआई सीमा चैहान व एसडीएम रुद्रप्रयाग मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments