Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के युवाओं को सुनहरा अवसर,सरकार ने निकाली कई सौ भर्तियां

उत्तराखंड के युवाओं को सुनहरा अवसर,सरकार ने निकाली कई सौ भर्तियां

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार साफ कर चुकी है कि युवाओं को रोजगार देने का वादा वह पूरा करेगी और उसी दिशा में त्रिवेंद्र सरकार आगे भी बढ़ रही है। त्रिवेंद्र सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में जिन भी विभागों में पद खाली हैं उन पदों को भरने का काम सरकार करेगी। इसी कड़ी में उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सहायक समाज कल्याण अधिकारी,राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तराखंड राजस्व परिषद देहरादून के अंतर्गत सहायक चकबंदी अधिकारी, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अंतर्गत संवीक्षक तथा संरक्षक क्रम डाटा एंट्री ऑपरेटर,पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सुपरवाइजर जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत मैट्रन केयर हॉस्टल इंचार्ज, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अंतर्गत सहायक स्वागती, उद्योग विभाग के अंतर्गत सहायक प्रबंधक उद्योग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर विज्ञप्ति निकाली है। जिसके लिए 10 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । 24 दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है । जबकि मई में लिखित परीक्षा का कार्यक्रम अनुमान के तौर पर निर्धारित किया गया है । यदि पदों की बात करें तो सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 35 पदों,छात्रावास अधीक्षक के 3 पदों, निर्वाचन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 1 पद पर, उत्तराखंड सेवा अधीनस्थअधिनस्थ चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 2 पदों पर,उत्तराखंड देहरादून के सहायक चकबंदी अधिकारी के 4 पदों पर, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अंतर्गत संवीक्षक के एक पद पर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 9 पदों पर, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के292 पदों पर,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सुपरवाइजर के 34 पदों पर,जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत मेट्रन केयर से सह इंचार्ज के 16 पदों पर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अंतर्गत सहायक स्वागती के 6 पदों पर, उद्योग विभाग के अंतर्गत सहायक प्रबंधक उद्योग के 70 पदों पर,ग्राम विकास अधिकारी के 381 पदों पर यानी कुल 854 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments