Saturday, March 7, 2026
Homeकरेंट अफेयर्सदेश-विदेश: करेंट अफेयर्स

देश-विदेश: करेंट अफेयर्स

देश

  1. भूटान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’नगदग पेल जी खोरलो’ से सम्मानित करने का फैसला लिया है।
  2. यूनेस्को ने 15 दिसंबर 2021 को पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा दिया।
  3. थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (Army chief Gen M M Naravane) ने हाल ही में ’चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है।
  4. भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत 19 दिसंबर 2021 को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
  5. DRDO ने ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 150-500 किमी रेंज की स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का पहला उड़ान परीक्षण किया
  6. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राष्ट्रीय ऑक्सीजन प्रबंधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया; इस पहल में देश भर के प्रत्येक जिले में “ऑक्सीजन स्टीवर्ड” की पहचान और प्रशिक्षण की परिकल्पना की गई है
  7. नीति आयोग ने 22 भाषाओं में इनोवेटिव इकोसिस्टम तक पहुंचने के लिए इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स के लिए वर्नाक्यूलर इनोवेशन प्रोग्राम लॉन्च किया
  8. नागालैंड सरकार ने राज्य में तीन नए जिले बनाए हैं- त्सेमिन्यु, निउलैंड और चुमुकेदिमा। नागालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी ने कोहिमा जिले के तहत त्सेमिन्यु उपखंड, दीमापुर जिले के तहत निउलैंड उपखंड और चुमुकेदिमा उप-मंडल की घोषणा की है।

विदेश

  1. 35 वर्षीय गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने। 56% मतों के साथ, गेब्रियल बोरिक ने सांसद जोस एंटोनियो कास्ट से हराया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments