Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत: देवीधुरा बग्वाल मेले का शेड्यूल तय, 8 अगस्त को होगा शुरू

चंपावत: देवीधुरा बग्वाल मेले का शेड्यूल तय, 8 अगस्त को होगा शुरू

देवीधुरा का प्रसिद्ध बग्वाल मेला 12 दिन तक चलेगा। आठ अगस्त को मेले का शुभारंभ होगा। मुख्य मेला 12 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा। इस दिन बग्वाल खेली जाएगी। 19 अगस्त को मेले का समापन किया जाएगा। प्रशासन, मंदिर समिति और ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मां वाराही मंदिर सभागार में बग्वाल मेले को लेकर बैठक हुई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। कोरोना की वजह से दो साल मेला नहीं हो सका था। इसी को देखते हुए इस बार मेले को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी के संचालन में हुई बैठक में मेले के सीधे प्रसारण के लिए चार स्थानों पर एलईडी लगाने की मांग की।

सफाई व्यवस्था के लिए 25 पर्यावरण मित्र अतिरिक्त तैनात करने और अस्थाई शौचालय बनाने को कहा गया। 11 अगस्त को रक्तदान शिविर लगेगा। बग्वाल के दिन मेलास्थल पर दो हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने की मांग की। साथ ही पांच किमी के हिस्से को मेला क्षेत्र घोषित करने को कहा।

इसके अलावा हर व्यापारी का पंजीकरण कराने, नालियों के ऊपर फड़ नहीं लगाने, पॉलीथिन में प्रतिबंध, तीन दिन शराब की दुकान बंद रखने और अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार बग्वाल खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के लिए शासन से एक करोड़ रुपये की मांग की गई है।

उन्होंने सभी विभागों को यहां शीघ्र अवशेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने आयोजन में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments