Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधामों सहित औली ढ़का बर्फ की सफेद चादर से

चारधामों सहित औली ढ़का बर्फ की सफेद चादर से

देहरादून। संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम करवट बदलता रहा। चारधामों और औली के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होती रही। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश के दौर चले। बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

बुधवार सुबह से ही अधिकांश जिलों में बादल छाये रहे। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब समेत कुमाऊं के पंचाचोली, मुनस्यारी व पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में तड़के बर्फबारी शुरू हो गई थी। उत्तरकाशी जिले में हर्षिल और सुक्की टॉप पर पूरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी रहा। पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बागेश्वर अल्मोड़ा के शहरी इलाकों में बारिश के एक से दो दौर हुए। बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में दो चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और हरिद्वार जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 नवंबर को इसमें कमी आने की उम्मीद है। एक और दो दिसंबर को मौसम फिर के करवट लेने की संभावना है।कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, बर्फबारी के चलते गंगोत्री-भैरवघाटी मार्ग अवरुद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments