Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनगर पालिका में कुत्तों ने मचाया आतंक, 7 दिन में 7 लोगों...

नगर पालिका में कुत्तों ने मचाया आतंक, 7 दिन में 7 लोगों को काटा; भयभीत लोगों ने की कार्रवाई की मांग

बागेश्वर: शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। एक सप्ताह में सात से अधिक लोग को काट दिया है। कुत्तों से लोग भयभीत हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पालिका से कुत्तों का खुला छाेड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

नगर के वार्डों में बिना लाइसेंस के कुत्ते घूम रहे हैं। झुंड के रूप में यह राहगीरों को शिकार बना रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चे आदि कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। सुबह घूमने जाने वाले लोग भी डरने लगे हैं। लाठी से लैस होने के बावजूद उन्हें कुत्ते निशाना बना रहे हैं। जबकि पालिका इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है।

कुत्ते नगर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को भी गंदा कर रहे हैं। कुत्ता पालने के शौकीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जिला अस्पताल के अनुसार एक सप्ताह में सात लोगों को कुत्तों ने काट दिया है। उन्हें रैबीज का टीका लगाया जा रहा है।

अभी तक मंडलसेरा निवासी 21 वर्षीय मयंक, भतरोला के 13 वर्षीय सागर, नगर के 18 वर्षीय कमलेश, अनर्सा के सात वर्षीय लक्की ने जिला अस्पताल पर उपचार कराया है। इधर, पालिका के अधिशासी अभियंता ने कहा कि कुत्तों का लाइसेंस बनाना जरूरी है। जिसकी जांच की जा रह है। बिना लाइसेंस वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments