Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे और नैनीताल हाईवे पर ठप...

पहाड़ से मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे और नैनीताल हाईवे पर ठप रहा आवागमन

चंपावत: पांच दिन बाद भी टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से शुरू नहीं हो सकी है। टनकपुर से लोहाघाट तक छोटे वाहनों के लिए हाईवे मंगलवार की दोपहर में सुचारु कर दिया गया था, लेकिन बुधवार की सुबह बेलखेत के पास किमी 106 में फिर से मलबा आ गया। हालांकि कुछ देर बाद मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

वहीं हल्द्वानी नैनीताल रोड पर भी भुजियाघाट से नैनीताल की तरफ पहाड़ से मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे अब जेसीबी की सहायता से खुलवा कर यातायात सुचारु किया गया। करीब साढ़े नौ बजे बंद हुई सड़क 12 बजे खुल गई। इस रोड पर ढाई घंटे यातयात प्रभावित रहा।

एनएच पर अभी भी मालवाहक वाहन और बड़े यात्री वाहन नहीं चल रहे हैं। लोहाघाट- पिथौरागढ़ मार्ग पर लीसा डिपो एवं भारतोली के पास मलबा आने से हाईवे पर जाम लगा हुआ है। चार दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू संचालन नहीं हो पाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार घाट से टनकपुर के टिपनटॉप तक लगातार मलबा गिर रहा है।

टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग सुबह से सुचारु चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाली 44 सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि आज सुबह से ही जिले के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में धूप खिली है।

कई जगह आसमान में हल्केबादल भी छितराए हैं। वर्षा का सिलसिला बंद होने से जनजीवन भी पटरी पर लौट आया है। ग्रामीण इलाकों में काम धंधा पहले की भांति शुरू हो गया है। लेकिन खेतों में जल भराव होने से अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments