Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर पुलिस ने साढ़े पांच लाख की चरस के साथ बागपत के...

बागेश्वर पुलिस ने साढ़े पांच लाख की चरस के साथ बागपत के चार तस्करों को किया गिरफ्तार

बागेश्वर : बागेश्वर पुलिस ने 5.788 किलो चरस के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। पकड़ी गई चरस का अंतरराष्ट्रीय मूल्य साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक आंका गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को दस हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जिले में नेश के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एसओजी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। चरस और स्मैक तस्करों के विरुद्ध सभी थानों को अलर्ट किया गया है। सीओ आपरेशन अंकित कंडारी के देखरेख में एसओजी टीम ने आरटीओ कार्यालय के समीप वाहन संख्या यूके-08एक्स,1825 को रोका।

वाहन रोककत ही उसमें बैठे आरोपितों ने भागने की कोशिश लगे। पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। चेकिंग के दौरान वाहन से 5.788 किलो चरस बरामद की गई। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5,78,800 रुपये है। आरोपित सुनील कुमार पुत्र दिलावर सिंह निवासी दोघट, प्रवेंद्र कुमार राठी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी हिम्मतपुर सजती, संजीव कुमार पुत्र सहदेव सिंह निवासी तुंगाना छपरौली और जगफूल सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी तुंगाना, छपरौली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

चारों आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर किया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने एसओजी टीम को दस हजार के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में प्रभारी कुंदन रौतेला, रमेश सिंह ,राजेश भट्ट, बसंत पंत, चंदन कोहली, इमरान खान, संतोष सिंह आदि शामिल थे।

अब तक 34 आरोपित किए गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि एएनटीएफ, एसओजी ने बीते जनवरी से अब तक चरस और स्मैक में 26 अभियोग पंजीकृत किए। 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया। 27.158 किग्रा अवैध चरस और 95.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments