बागेश्वर। बागेश्वर में भारी बारिश से पिंडारी मोटर मार्ग हरसिला के पास बंद हो गया। कपकोट के मुनार में भारी बारिश से पुलिया टूट गई और सूपी मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया। इसके अलावा कई दुकानों में मलबा घूस गया है। सरयू का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित निगरानी करने व बंद सड़कों को तत्काल खोलने के इंतजाम रखने के निर्देश जारी किए हैं।
बागेश्वर में भारी बारिश से पिंडारी मोटर मार्ग हरसिला के पास बंद, कई मार्ग ध्वस्त
RELATED ARTICLES

