Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्‍वर में आप ने भाजपा कार्यालय पर दिया धरना, विधायकों से मांगा...

बागेश्‍वर में आप ने भाजपा कार्यालय पर दिया धरना, विधायकों से मांगा पांच साल का हिसाब

बागेश्वर: आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदेश सरकार और विधायकों से पांच साल का हिसाब मांगा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी नीति से आम आदमी तंग आ चुका है। अब वह बदलाव चाह रहा है। आप तीसरा विकल्प है और जनता भी उसकी तरफ देख रही है। सत्ता में आते ही दिल्ली की तर्ज पर काम होगा।

पार्टी के सुंदर धौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को भाजपा कार्यालय मंडलसेरा पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ धरना दिया। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि प्रदेश में आज शिक्षा, सड़क तथा स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गई है। सड़कों की हालत खराब है। सीएम धामी ने पहले अक्टूबर तथा बाद में नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों से सड़क नहीं बनेगी। इसके लिए ठोस नीति और विजन चाहिए।

प्रदेश में आप की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। स्वासथ्य तथा सड़क व्यवस्था पटरी पर आएगी।24 घंटे बिजली मिलेगी। 15 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। दिल्ली का विकास पूरे देश में रोल मॉडल का काम करेगा। इस मौके पर गुमान सिंह, महेंद्र सिंह, भीम कुमार, राजू नेगी, आशा, निशा, पुष्पा, गणेश रावत, संजय, नीरज, शंकर, विनोद भट्ट, बसंत लाल, सरिता दुबे, कमल, ललित जोशी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments