Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे बागेश्वर, डीएम ने बुके देकर किया स्वागत

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे बागेश्वर, डीएम ने बुके देकर किया स्वागत

बागेश्वर : सूबे के राज्यपाल सेनि. लेफ्टीनेंट जरनल गुरमीत सिंह मंगलवार करीब साढ़े दस बजे बागेश्वर पहुंचे। यहां पहुंचने पर डिग्री कॉलेज मैदान में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

डिग्री कॉलेज से राज्यापाल कार से विकास भवन के नवीन सभागार पहुंचे। यहां उनकी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। एक बजे पत्रकार वार्ता होगी। लंच के बाद धारचूला को रवाना होंगे।

राज्यपाल गुरमीत सिंह आज बागेश्वर में

राज्यपाल आज डीएम, एसपी, डीएफओ, सीडीओ के साथ बैठक के बाद स्वयंसेवियों के साथ बातचीत करेंगे। डेढ़ बजे पत्रकारों से रूबरू होंगे। साढ़े चार बजे पिथौरागढ़ के धारचूला के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments