Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी के अभद्र पोस्टर को लेकर कांग्रेस में उबाल, कार्यकर्ताओं ने...

राहुल गांधी के अभद्र पोस्टर को लेकर कांग्रेस में उबाल, कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा का पुतला दहन

Dehradun News Congress Workers Angry and Protest over indecent poster of Rahul Gandhi

भाजपा की ओर से राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने को लेकर देहरादून में भी कांग्रेस में उबाल बना हुआ है। रानीपोखरी कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का पुतला दहन कर रोष जताया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की भाजपा ओछी राजनीति करने पर उतर गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कई बार कोशिश की जा चुकी है। आज देश उमीद भरी नजर से राहुल गांधी की ओर देख रहा है। उनके द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की नींव हिल गई है। इसी से घबराकर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी व डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसा पोस्टर जारी कर भाजपा की विकृत मानसिकता देश की जनता के सामने उजागर हुई है। राहुल गांधी पर पहले फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया और लोकसभा से सदस्यता रद्द की गई। मगर जब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में आया तो भाजपा के लोग तिलमिला गए। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार व डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि आज जो व्यक्ति भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है उसके घर ईडी व सीबीआई को भेजा जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments