Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरवेल्हम गर्ल्स में सात छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, नहीं मिली कोई...

वेल्हम गर्ल्स में सात छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, नहीं मिली कोई ट्रैवल हिस्ट्री

देहरादून : देहरादून दून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स में सात छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी रिपोर्ट 30 अप्रैल से दो मई के बीच आई है। किसी भी छात्रा की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है और इन्हें स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आई अन्य छात्राओं व स्टाफ की भी सैंपलिंग कराई जा रही है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डाक्‍टर राजीव दीक्षित के अनुसार वेल्हम गर्ल्स में बीती एक जनवरी से 60 मामले आ चुके हैं। सभी सात छात्राएं स्कूल में ही थीं। सम्भवतः ये बाहर से आ जा रहे किसी स्टाफ के संपर्क में आईं। इनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। स्कूल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। स्कूल प्रबंधन से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उधर, द दून स्कूल में भी अब तक सात छात्र संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अभी एक केस एक्टिव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments