Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरयू नदी पर बना 110 वर्ष पुराना झूला पुल आवाजाही के लिए...

सरयू नदी पर बना 110 वर्ष पुराना झूला पुल आवाजाही के लिए हुआ बंद, चौड़ी हो रही है दरार

बागेश्वर। उत्तराखंड में सरयू नदी पर बना 110 साल पुराना पुल अब लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 1913 में बना यह झूला पुल गुरुवार से आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। नगर पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं। पुलिस भी आवाजाही करने वालों पर नजर रख रही है।

अंग्रेजों के समय में सरयू नदी पर बना झूला पुल 110 वर्ष का हो गया है। बीते दिन पुल के गार्डर और दीवार पर बड़ी दरार देखी गई। उसके बाद जिलाधिकारी ने त्वरित आदेश दिया और पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। गुरुवार को पालिका ने पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिए हैं।

दरार लगातार चौड़ी होती जा रही
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि यह पुल कत्यूर बाजार से दुग बाजार को जोड़ता है। झूला पुल की दीवार पर पड़ी दरार लगातार चौड़ी होती जा रही है। उत्तरायणी के मेले के दौरान पुल पर रंगरोगन किया गया था। पुल को तब जिलाधिकारी के निर्देश पर बंद किया गया। उन्होंने कहा कि मरम्मत कराने को पत्राचार किया जाएगा। मरम्मत के बाद ही अब इस पुल पर आवाजाही फिर से शुरू की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments