Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया मां पूर्णागिरी कालेज के शैक्षिक परिसर का शिलान्यास

सीएम धामी ने किया मां पूर्णागिरी कालेज के शैक्षिक परिसर का शिलान्यास

चम्पावत: मायावती आश्रम का भ्रमण करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को मुड़ियानी स्थित मां पूर्णागिरि कालेज ऑफ एजुकेशन के बहुउद्देशीय शैक्षिक परिसर का शिलान्यास किया।

सीएम धामी ने गुरुवार की सुबह चम्पावत सर्किट हाउस में गॉड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद वह लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए रवाना हो गए। जहां परिसर का भ्रमण करने के बाद मुड़ियानी स्थित मां पूर्णागिरि कालेज ऑफ एजुकेशन के बहुउद्देशीय शैक्षिक परिसर का शिलान्यास किया।

इस दौरान कालेज परिसर में सीएम के पहुंचने पर उनका छात्र छात्राओं ने फूलों से स्वागत किया। कालेज परिसर में चल रहे हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड शिविर का भी समापन किया। शिविर के समापन पर स्काउट गाइडों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

सीएम ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्काउट गाइड को सम्मानित किया। इससे पूर्व सीएम धामी ने मायावती आश्रम का भ्रमण कर योग साधना की। बाद में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, चेयरमैन कृष्ण सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments