Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहरिद्वारः भाजपा विधायक के भड़काऊ बोल की हर ओर हो रही आलोचना

हरिद्वारः भाजपा विधायक के भड़काऊ बोल की हर ओर हो रही आलोचना


हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ ने नवमी के दिन ऐसा भड़काऊ भाषण दे दिया। जिसकी हर ओर आलोचना हो रही है।
विधायक सुरेश राठौड़ ज्वालापुर विधानसभा में सोमवार को धनौरी-तेल्लीवाला सड़क के शिलान्यास मौके पर भड़काऊ बोल बोल गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा विधायक को ट्रोल किया जा रहा है।
52 प्रतिशत तो पाकिस्तान का हिस्सा है…
भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ इस वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि मेरा विधानसभा क्षेत्र 67 किलोमीटर लंबी दूरी में फैला हुआ है। इसमें लक्सर के समीप गढ़ी संघीपुर का क्षेत्र भी आता है जो टोटल पाकिस्तान ही है, 52 प्रतिशत तो पाकिस्तान का हिस्सा है। बाकी 48 प्रतिशत में यह क्षेत्र है, जिससे मैं जीतकर आता हूं। कुछ लोग यहां भी नकारात्मक बाते करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका दुख होता है।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि अगर विधायक सुरेश राठौर ने इस किस्म का बयान दिया है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं है वह इस पर विधायक सुरेश राठौर से बात करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments