रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने से घायल खिलाड़ी को तुरंत एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आज होने वाले खेल में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
मंगलवार की सुबह स्टेडियम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे हॉकी के मुकाबले के दौरान खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई। जिससे उसके मुंह पर गहरी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

