Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों को गाली देने और पटाखे...

महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों को गाली देने और पटाखे फोड़ने में दो गिरफ्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे जलाने को लेकर हुए हंगामे के बाद सिडकुल पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों पर परिजनों को उसकाने और अभद्रता करने पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वंदना के बड़े भाई चंद्रशेखर कटारिया की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

चंद्रशेखर कटारिया ने कहा कि भारत की हार पर खुशी जताते हुए अराजकतत्वों ने उनके घर के बाहर आकर पटाखे फोड़े और शर्ट उतारकर डांस किया था। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। बुधवार को महिला हॉकी टीम भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में 2-1 से हार गई थी। आरोप है कि महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर रोशनाबाद गांव में दो युवकों ने भारत की हार पर पटाखे जलाए थे। आरोप है कि परिजनों ने जब उनको रोका तो गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पटाखे जलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया था।

सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि चंद्रशेखर कटारिया पुत्र नाहर सिंह कटारिया रोशनाबाद की शिकायत पर 504 और 3(1) द की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विजयपाल और अंकुर पाल निवासी रोशनाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित चौहान पुत्र धनसिंह चौहान निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments