Thursday, March 19, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीरेखा आर्य ने डीबीटी के जरिए खातों में भेजी धनराशि, आउट ऑफ...

रेखा आर्य ने डीबीटी के जरिए खातों में भेजी धनराशि, आउट ऑफ टर्न नौकरी की प्रक्रिया भी तेज

उत्तराखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की इनामी धनराशि जारी की है। गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्य ने यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में ट्रांसफर की।

खेल मंत्री ने बताया कि इस सूची में 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले वे खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी शामिल किए गए हैं, जो पूर्व में कागजी औपचारिकताएं पूरी न कर पाने के कारण इनामी राशि से वंचित रह गए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश का नाम रोशन करने वालों के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

रेखा आर्य ने यह भी बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही विभिन्न विभागों में पद सृजित कर विजेता खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments