Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरअंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेटर कपिलदेव ने कहा-खिलाड़ी देश के लिए खेलें

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेटर कपिलदेव ने कहा-खिलाड़ी देश के लिए खेलें

रुद्रपुर : अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेटर कपिल देव आज (मंगलवार को) रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड हो या कोई और प्रदेश, खिलाड़ी इंडिया के लिए खेलें। ये बात उनके दिमाग में हर वक्‍त होनी चाहिए। कपिलेव रुद्रपुर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच थे। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि जब कभी भी मैदान में उतरो तो पढ़ाई के बारे में बिल्कुल मत सोचो और जब पढ़ाई करो तो मैदान के बारे में नहीं सोचोगे तभी आगे बढ़ोगे। क्‍यों हर काम में कंसनट्रेशन होना बेहद जरूरी होता है। और यही बात सफलता की गांरटी बनती है।

एमेनिटी पब्लिक स्कूल में ‘कपिल देव पवेलियन’ का लोकार्पण पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कपिल देव ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में मौजूद सभी विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई दोनों मन लगाकर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है। छात्रों ने जब कपिल देव से ऑटोग्राफ देने की बात कही तो उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि जिंदगी में कभी किसी का ऑटोग्राफ नहीं लेंगे। ऑटोग्राफ लेने लायक नहीं बल्कि ऑटोग्राफ देने लायक बनो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments