Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीऔली में 22-23 मार्च से विंटर गेम्स कार्निवल का आयोजन

औली में 22-23 मार्च से विंटर गेम्स कार्निवल का आयोजन

भारतीय खेल प्राधिकरण एवं विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से औली विंटर कार्निवल 2025 का आयोजन होने जा रहा है।

औली में कम बर्फ होने के कारण नेशनल गेम्स स्थगित हो चुके हैं। वहीं इस स्थिति के चलते भारतीय खेल प्राधिकरण ने विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ इंडिया के साथ फिट इंडिया के अनर्तगत दो दिवसीय विंटर गेम्स कराने की स्वीकृति दी है। जो कि 22 व 23 मार्च को होने प्रस्तावित हैं।

विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव व भारतीय स्की टीम के कोच अजय भट्ट के अनुसार पहली बार औली में विंटर गेम्स के साथ अन्य खेलों के दो दिवसीय आयोजन की स्वीकृती मिली है जिसको औली विंटर कार्निवल का नाम दिया गया है।

आयोजन में होने जा रही है कई तरह की गतिविधियां 

इस आयोजन में स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिताएं, स्की माउनटेनियरिंग, स्नो हाइकिंग , नॉर्डिक वॉकिंग, गढ़वाली एवं कुमाउनी एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, स्थानीय हस्तशिल्प एवं खाद्य स्टॉल्स, बर्फ में योग सत्र , बच्चों के लिए स्नो गेम्स जोन (स्लेजिंग , स्नोमेन आदि) उचच हिमालयी क्षेत्र में (स्नो मैराथन) आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments