Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिशाेर उपाध्याय को टिहरी से टिकट,डोईवाला से दीप्ति रावत लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

किशाेर उपाध्याय को टिहरी से टिकट,डोईवाला से दीप्ति रावत लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

भाजपा ने नामांकन से एक दिन पहले आखिरकार डोईवाला और टिहरी सीट पर भी प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा कर दी है। टिहरी में जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिकट दिया गया है। वहीं डोईवाला में पार्टी ने दीप्ति रावत को मैदान में उतारा है। गुरुवार सुबह किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के साथ ही उन्हे टिहरी से प्रत्याशी बनाए जाना तय हो गया था। पार्टी ने सुबह ही किशोर को अधिकृत चुनाव चिन्ह देते हुए, शुक्रवार को नामांकन की तैयारी के लिए टिहरी रवाना कर दिया था।

लेकिन डोईवाला सीट की खींचतान अंतिम समय तक जारी रही। बीच बीच में अलग अलग नाम हवा में आते रहे। इस दौरान स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर प्रदेश कार्यालय का माहौल भी गरमाता रहा। लेकिन देर शाम पार्टी ने आखिरकार दीप्ति रावत भारद्धाज को टिकट देने पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार दीप्ति के टिकट में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की पसंद को ध्यान में रखा गया। इन दोनों के साथ पार्टी अब सभी सीटों पर प्रत्याशी चयन पूरा कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments