Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीलक्ष्य सेन के कांस्य जीतने पर देवभूमि में खुशी, चीन में आयोजित...

लक्ष्य सेन के कांस्य जीतने पर देवभूमि में खुशी, चीन में आयोजित हुई थी किंग कप इंटरनेशनल स्पर्धा

चीन में बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन डैन द्वारा आयोजित किंग कप इंटरनेशनल में लक्ष्य सेन के कांस्य पदक जीतने पर उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है। लक्ष्य जल्द ही 38वें राष्ट्रीय खेलों के शिविर में भी प्रतिभाग करेंगे।

उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा, लक्ष्य ने एक बार फिर देश और उत्तराखंड को गौरव के पल महसूस कराए हैं। उनकी चमक लगातार बढ़ रही है। जल्द ही वह 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे और राज्य के लोगों को फिर से गौरवान्वित करेंगे।

लक्ष्य की सफलता पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी समेत उत्तराखंड बैडमिंटन से जुड़े खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। उनके कोच और पिता डीके सेन को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments