Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ी19 और 20 जनवरी को जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता

19 और 20 जनवरी को जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता


देहरादून। संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून द्वारा 19, 20 जनवरी को जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिला क्रिकेट लीग की तीन डिवीजन में 68 टीमें प्रतिभाग करेगी।
प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इस आशय की जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने दी।

उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड क्रिकेट कंसेसंस कमेटी ने जिला क्रिकेट लीग देहरादून को अपनी मान्यता प्रदान कर दी है। उन्होने कहा कि जिला क्रिकेट लीग के लिए राजधानी देहरादून में अलग अलग मैदानों की व्यवस्था की गयी है जिनमें रेंजर कालेज ग्रांउड, महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज व सीएमआई ग्रांउड सहित कई ग्रांउड शामिल है। पै्रस वार्ता में पी.सी.वर्मा, संजय गुंसाई, ए.एस.मेंगवाल, महीम वर्मा नीनू सहगल, अश्वनी बहुगुणा सहित कई लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments