Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपरिवार सहित कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत

परिवार सहित कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत

देहरादून। संवाददाता। एक परिवार के छह लोग टनकपुर से पिथौरागढ़ हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार खाई में जा गिरी जिससें उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, बता दे कि परिवार पिथौरागढ़ से पीलीभीत जा रहा था जो इस भयावह घटना का अचानक शिकार हो गया।

उत्तर प्रदेश के न्यूरिया जिला पीलीभीत निवासी राजेश मैसी की पत्नी रोजलीन पिथौरागढ़ में शिक्षिका हैं। बच्चों और अपनी मां के साथ पिथौरागढ़ गए थे। वहां से पूरा परिवार पीलीभीत लौट रहा था।

सूखीढांग के निकट उनकी सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में राजेश मैसी की माता एंजिला मैसी (57 वर्ष) की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों में राजेश मैसी (38) पुत्र एडमिन मैसी, उनकी पत्नी रोजलीन (32) वर्ष, बेटी एंजिल (सात वर्ष), बेटा समर्पित (चार वर्ष) और डेढ़ साल की बेटी श्रुति बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments