Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीटी-20 में दून राइडर्स और देवभूमि एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते

टी-20 में दून राइडर्स और देवभूमि एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते


देहरादून। संवाददाता। स्वर्गीय नवनीश खंडूरी- मनोज कुमार मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में दून राइडर्स और देवभूमि स्पोर्ट्स एकेडमी ने अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

रेंजर्स ग्रांडड में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अटैक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक गुंसाई ने 61 और चंदन ने 24 रनों की पारी खेली। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून राइडर्स की 20 वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं दूसरे मुका बले में भारु क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। टीम के लिए कुशाग्र ने 46 व आरको चटर्जी ने 37 रनों की पारी खेली। जबाव में लक्ष्य का पीछा करते हुए देवभूमि स्पोर्ट्स ने शैलेंद्र रौथाण की नाबाद 53,हरदीप 28 और आयुष थापली के नाबाद 19 रनों की बदौलत 18 वें ओवर में 141 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments