Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीजीआरडी एकेडमी ने दस विकेट से बारू स्पोट्र्स को हराया

जीआरडी एकेडमी ने दस विकेट से बारू स्पोट्र्स को हराया


देहरादून। संवाददाता। 72वीं जिला क्रिकेट लीग धर्मवीर की घातक गेंदबाजी 24 रन और छह विकेट के दम पर जीआरडी एकेडमी ने बारू स्पोट्र्स को पहले तो केवल 45 रनों पर समेटा और फिर बिना विकेट खोए 49 रन बनाकर मुकाबला दस विकेट से जीत लिया।

स्पोट्र्स कॉलेज के मैदान पर बुधवार 72वीं जिला क्रिकेट लीग में बारू स्पोट्र्स और जीआरडी एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस हार कर पहले खेलते हुए बारू स्पोट्र्स की पूरी टीम ने 17.2 ओवर में पूरे विकेट खोकर केवल 45 रन बनाए। टीम के लिए मयंक के 1- रनों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। 9 रन अतिरिक्त बने। जीआरडी की ओर से धर्मवीर के छह विकेट के आलावा आशीष व दीप ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी जीआरडी एकेडमी की टीम मैच को शेष दस विकेट रहते 49 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अनिल नेगी 25 व अखिलेश आर्य 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments