Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीतनुष क्रिकेट एकेडमी ने कब्जाया नजर खान यूथ क्रिकेट कप का खिताब

तनुष क्रिकेट एकेडमी ने कब्जाया नजर खान यूथ क्रिकेट कप का खिताब


देहरादून। संवाददाता। शिवम खुराना के 104 और विजय शर्मा के 98 रनों की शानदार पारी के दम पर तनुष क्रिकेट एकेडमी ने अटैक क्रिकेट क्लब को 234 रनों से हराकर सातवें नजर खान मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टीसीए के 329 रनों के जबाव में अटैक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 95 रनों पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम खुराना को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

रेंजर्स ग्राउंड में चल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को टीसीए और अटैक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तनुष क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। खराब शुरुआत के बावजूद टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए। टीम के शुरुआती तीन विकेट 39 रनों पर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे शिवम खुराना ने 104 और विजय शर्मा ने 98 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा टीम के लिए राहुल ने 43 और प्रतीक पंवार ने 18 रनों की उपयोगी पारी खेली। अटैक क्रिकेट क्लब के लिए राजी सिंह, अभिनव भट्ट और मनोज ने दो-दो विकेट हासिल किए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अटैक क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज टीसीए के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए।

जिसके चलते अटैक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 95 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सौरभ चैहान ने 21, अभिषेक 18 और अभिनव भट्ट ने 14 रनों की पारी खेली। वहीं टीसीए के लिए रोहित ने चार, सुमित ने 3 और हरजीत ने 2 विकेट झटके। मैच समापन के अवसर पर पंकज राणा, नीरज, अमन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments