Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीमहिला सिपाही ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

महिला सिपाही ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड पुलिस की हेड कास्टेबल शारदा थापा ने 62 वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप थ्री हंड्रेड मीटर बिग बोर में कांस्य पदक जीतकर राज्य व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

महू मध्य प्रदेश में 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 62वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें उत्तराखंड पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल शारदा थापा ने उत्तराखंड की ओर से 300 मीटर प्वाइंट सिक्स एमएम पोर्न राइफल शूटिंग में पांचवा स्थान और 300 मीटर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में सारे राज्य के शूटर व पैरा मिलिट्री की टीम ने भी हिस्सा लिया। शारदा थापा बुधवार को पदक जीतकर वापस आयी है। बताया जा रहा है कि शारदा थापा अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 2 दर्जन से अधिक स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीते है और वह कई सालों से लगातार उत्तराखंड बेस्ट शूटर का अवार्ड भी प्राप्त कर रही है। वह जूनियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments