Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीखेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ी करेंगे आॅनलाइन पंजीयन

खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ी करेंगे आॅनलाइन पंजीयन

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड में इस बार आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ-2017 हिस्सा लेने से पहले आपको पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाना होगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आसानी से आॅनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। अगले दो-चार दिनों में विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में पंजीयन का विकल्प भी उपलब्ध हो जाएगा।

 

शुक्रवार को युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे निदेशक प्रशांत आर्य ने सभी जनपदों के युवा कल्याण अधिकारियों से जनपदों में खेल महाकुंभ के पंजीयन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के लिए आनलाइन पंजीयन सुविधा भी शुरू की जाएगी।

 

उनका प्रयास है कि दो-तीन दिन के भीतर आनलाइन पंजीयन शुरू हो सके। उन्होंने सभी जनपदों के अधिकारियों से आफलाइन पंजीयन की स्थिति जानी। रुद्रप्रयाग और चंपावत में अभी आफलाइन पंजीयन शुरू नहीं हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments