Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभारत ने जीता हॉकी में ASIA कप, फाइनल में मलेशिया को 2-1से...

भारत ने जीता हॉकी में ASIA कप, फाइनल में मलेशिया को 2-1से किया चित

भारत टीम ने 10 साल बाद एक बार फिर एशियाई हॉकी का ताज हासिल कर लिया है. भारत इससे पहले 2007 में चैंपियन बना था. एशिया कप में भारत का यह तीसरा खिताब रहा. पहली बार भारत ने 2003 में एशिया कप पर कब्जा किया था.

नई दिल्ली (संवाददाता) : भारत ने ढाका में खेले गए 10वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया है. रविवार को फाइनल में उसने मलेशिया को 2-1से मात दी. पहली बार फाइनल खेलने उतरी मलेशियाई टीम छठी वर्ल्ड रैंकिंग वाली भारतीय टीम के आगे कोई उलटफेर नहीं कर पाई. भारत की ओर से रमनदीप सिंह (तीसरे मिनट) और ललित उपाध्याय (29वें मिनट) के नाम एक-एक गोल रहा. उधर, पाकिस्तान ने कोरिया को 6-3 से हरा टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया.

भारत ने सुपर-4 मुकाबले में भी मलेशिया को 6-2 से रौंदा था. लेकिन 12वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई टीम ने इसी साल जून में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स (लंदन) के क्वार्टर फाइनल में भारत को 3-2 से हराया था. जबकि मई में अजलन शाह कप में भी भारतीय टीम को 1-0 से मात दी थी.

इसके साथ ही मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत टीम ने 10 साल बाद एक बार फिर एशियाई हॉकी का ताज हासिल कर लिया है. भारत इससे पहले 2007 में चैंपियन बना था. एशिया कप में भारत का यह तीसरा खिताब रहा. पहली बार भारत ने 2003 में एशिया कप पर कब्जा किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments