Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ा5वीं इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की संगीता ने जीता स्वर्ण पदक

5वीं इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की संगीता ने जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में उत्तराखंड की खिलाड़ी ने गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है। कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले मल्ली किरौली की उदीयमान धाविका संगीता किरौला ने नेपाल में देश का तिरंगा बुलंद किया। उत्तराखंड की इस इकलौती एथलीट ने 5वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप (5th Indo Nepal International Championship) में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। ऐसा करने वह न केवल हिमालयी राज्य का गौरव बढ़ाया बल्कि पड़ोसी मित्र राष्ट्र की धरती पर भारत का डंका भी बजाया। विकासखंड के सुदूर गांव की प्रतिभा के इस प्रदर्शन से क्षेत्र के खेल प्रेमी व खिलाडिय़ों में खासा उत्साह है। 

मूल रूप से ब्लॉक क्षेत्र के मल्ली मिरई निवासी संगीता किरौला ताइक्वांडो की बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही एथलीट में भी हुनर का लोहा मनवा रही है। लंबी दौड़ व ताइक्वांडो में अब तक 50 से ज्यादा पदक जीतने वाली इस प्रतिभा ने बीते माह मथुरा (उत्तर प्रदेश) में हुई राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत भारतीय शांति खेल महासंघ (इंडियन पैसिफिक स्पोर्ट्स फेडरेशन) की 5वीं इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। 

1500 मीटर की दौड़ के फाइनल तक पहुंचने के बाद दोनों देशों की आठ धाविकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें भी संगीता ने देश के लिए स्वर्ण जीत उत्तराखंड को गौरवांवित किया। अंतरराष्ट्रीय धाविका ने फोन पर ‘दैनिक जागरण’ को बताया कि प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक नेपाल में हुई थी। वन विभाग से सेवानिवृत्त पिता हरीश सिंह किरौला व गृहणी माता हंसी देवी ने अपनी बेटी की प्रतिभा को पहचाना और एथलीट में देश के लिए खेलने को प्रोत्साहित करते रहे। संगीता वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स ऑफ कॉमर्स कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। उसने बताया कि वर्ष 2018 व 19 में भी वह प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में तमाम पदक जीत चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments